फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कुद को हराकर चिनैनी बना क्रिकेट चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। हायर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में 45 साल की उम्र से अधिक खिलाड़ियों के बीच रविवार को क्रिकेट प्रतियोगिता करवाई गई। लीग मैच में व्यापार मंडल टीम की हार के बाद फाइनल मुकाबला चिनैनी और कुद टीमों के बीच खेला गया। कुद टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 59 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चिनैनी की टीम ने आखिरी ओवर में फाइनल मुकाबला जीत लिया और कप अपने नाम कर लिया। समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व क्रिकेटर राजेंद्र कुमार गुप्ता, राजेंद्र पचयाला, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मानिक गुप्ता और पूर्व उप चेयरमैन अमित अबरोल की ओर से खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें