डोडा। सेना ने ऑपरेशन सद्भावना के तहत वीरवार को डोडा स्पोर्ट्स स्टेडियम में डोडा क्रिकेट कप 2026 का शुभारंभ किया। टूर्नामेंट में जिले से 50 टीमें दमखम दिखाएंगी। कार्यक्रम में कर्नल राहुल कटियार मुख्य अतिथि रहे। उद्घाटन मैच अयान क्रिकेट क्लब और इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। सैन्य अधिकारियों ने खेलों के माध्यम से शांति, सद्भाव और समुदाय के साथ सकारात्मक जुड़ाव को बढ़ावा देने के लिए सेना की प्रतिबद्धता को दोहराया। संवाद