फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पुलिस ने मवेशी तस्करी का प्रयास विफल कर 26 गोवंश को करवाया मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। उधमपुर पुलिस ने पुलिस स्टेशन मजालता के अधिकार क्षेत्र में गोवंश तस्करी के प्रयास को विफल कर 26 गोवंश तस्करों से छुड़ाया है। जिन्हें तस्करी कर कश्मीर घाटी ले जाया जा रहा था। पुलिस स्टेशन मजालता की पुलिस पार्टी ने बट्टल चेक प्वाइंट पर नियमित नाका चेकिंग करते हुए 2 वाहनों को रोकने का संकेत दिया, जिनमें शामिल एक ट्रक (जेके 03ई 2115) और एक तेल टैंकर (जेके03डी 9363) को चेकिंग के उद्देश्य से रोका गया। जब दोनों वाहनों की जांच की गई तो पुलिस टीम को बिना किसी वैध अनुमति के दोनों वाहनों में 26 गोवंश लदे हुए मिले। इस संबंध में मजालता पुलिस ने 3 गोवंश तस्करों को गिरफ्तार किया और पुलिस स्टेशन मजालता में कानून की संबंधित धाराओं के तहत 2 एफआईआर दर्ज की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें