किश्तवाड़। जिला में शुक्रवार को पांच नए मामले मिले। दो लोग स्वस्थ भी हुए हैं। नए मामले में स्थानीय लोग ही हैं। अब कुल 39 मामले सक्रिय हैं। अभी तक कुल 4665 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 4582 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं अब तक 44 लोगों की मौत हो चुकी है। मास्क न पहनने वालों पर कार्रवाई जारी है। संवाद