किश्तवाड़। मंगलवार को जिले में चार और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से तीन लोग संक्रमितों के संपर्क में रहने से बीमार हुए हैं, जबकि एक दूसरे राज्य से लौटा था और क्वारंटीन था। यह जानकारी डीसी राजेंद्र सिंह तारा ने ट्वीट जारी कर दी है। गौरतलब है कि पिछले एक सप्ताह में संक्रमित मामलों की संख्या काफी बढ़ी है। मंगलवार को जिले में संक्रमितों की संख्या 133 पहुंच गई है, जिनमें से अधिकतर दूसरे राज्यों से लौटे हैं। लोग जिसमें अधिक्तर बाहिर से आए लोग हैं परंतु अभी जो टेस्ट आ रहे हैं वह स्थानीय निवासी हैं, जो कि दूसरों के संपर्क में आकर संक्रमित हो गए हैं, जो कि आपने आस-पड़ोस में कई लोगों से मिल चुके हैं जिनमें से कई लोगों को जिला प्रशासन ने क्वारंटीन किया हुआ है।