फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण ने ली एक की जान, 20 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में कोरोना संक्रमण से शनिवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 20 नए मामले सामने आए हैं। इस वर्ष कोरोना संक्रमण से हुई यह पहली मौत है। मृत व्यक्ति कुछ दिन पहले ही संक्रमित पाया गया था, और घर ही आइसोलेट था। वह दिल की बीमारी से भी जूझ रहा था।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसी को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने एहतियाती खुराक लगाने की प्रक्रिया में तेजी लाने के साथ टेस्टिंग की प्रक्रिया में भी तेज की है। शुक्रवार को कई दिनों के बाद कोरोना के मामलों में कमी आई थी। केवल सात लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। लेकिन, शनिवार को 20 लोग संक्रमित पाए गए, और एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत भी हो गई।
मृत व्यक्ति की उम्र करीब 83 वर्ष थी। वह रामनगर तहसील के किड़मू इलाके का रहने वाला था। पिछले दिनों वह संक्रमित पाया गया था और उसको घर पर ही आइसोलेट किया गया था। वह लंबे समय से दिल की बीमारी से भी जूझ रहा था। शुक्रवार देर रात को उसकी घर पर ही मौत हो गई। वर्ष 2022 में कोरोना संक्रमण से मौत का यह पहला मामला है। इसी के साथ जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 148 हो गई है। शाम तक 10 लोग कोरोना को मात देने में भी कामयाब रहे हैं। जिले में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या अब 75 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें