उधमपुर। बाहरी राज्यों से लौटे दो सुरक्षा बल शनिवार को कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनके उधमपुर पहुंचने पर कोरोना जांच की गई तो उसमें इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनको इनकी यूनिट में ही आइसोलेशन पर रखा गया है। इसके अलावा जिले में एक व्यक्ति कोरोना को मात देने में कामयाब रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 11415 हो गए हैं। इनमें से 11275 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 137 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब तीन सक्रिय मामले बचे हैं। संवाद