किश्तवाड़। जिले में लगभग एक सप्ताह के बाद एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित को आइसोलेशन में रहने को कहा है। इसके अलावा जिले में कोरोना का कोई मामला सक्रिय नहीं है। अब तक जिले में 4818 लोग संक्रमित हुए हैं, जिनमें 4773 ठीक हुए और 44 लोगों की मौत हो गई। सप्ताह भर के बाद आए नए मामले से और भी मामले आने की संभावना है। जिला प्रशासन बार-बार लोगों से नियमों का पालन करने की अपील कर रहा है। लेकिन, शहर में लोगों के अंदर से इसका डर समाप्त हो गया है। ज्यादातर लोग बिना मास्क के दिखाई देते है। संवाद