उधमपुर। जिले के ग्रामीण व शहरी इलाकों में वीरवार को कोरोना के नौ नए मामले सामने आए हैं वहीं 13 लोग महामारी को मात देने में कामयाब रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संक्रमितों के अलावा उनके संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाकर उन्हें भी होम क्वारंटीन कर दिया गया है। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमण के कुल 4054 मामले हो गए हैं। जबकि 3855 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब हुए हैं। 57 लोगों को कोरोना संक्रमण से अब तक मौत हो चुकी है।