किश्तवाड़। जिले में वीरवार को कोरोना के 22 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 18 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा 2116 पहुंच गया है, जिनमें से 1961 ठीक हो चुके हैं। मौजूदा समय में जिले में 139 संक्रमित केस हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है। उधर, कोरोना से 16 लोगों की मौत हो चुकी है।