उधमपुर। जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा फिर से बढ़ने लगा है। पिछले सप्ताह दस से निचले स्तर पर चले रहे पॉजिटिव मामले सामने आने के सिलसिले के बाद अब पिछले तीन दिनों से इसमें फिर से काफी उछाल आया है। जो जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग सहित आम लोगों के लिए भी चिंता का विषय है। क्योंकि मंगलवार को 22 नए मामलों के सामने आने के बाद बुधवार को 20 नए मामले सामने आए थे जिसके बाद अब वीरवार को भी सामने आए नए 35 मामलों ने सभी को चिंता में डाल दिया है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने पॉजिटिव पाए गए सभी व्यक्तियों को आइसोलेट कर दिया है और उनके संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाकर सैपलिंग का काम तेज कर दिया है। वहीं, वीरवार को 19 लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हुए हैं। प्रशासन की ओर से भी सभी लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जरूरी नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है।