किश्तवाड़। जिले में रविवार को कोरोना के 12 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें सभी स्थानीय हैं। वहीं, और लोग 20 महामारी को मात देकर घर लौटे हैं। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 1849 पहुंच गया है। इनमें से अभी तक 1662 लोग कोरोना को मात देकर घर लौट चुके हैं। मौजूदा समय में जिले में संक्रमितों की संख्या 173 है और 14 लोगों की मौत हो चुकी है।