किश्तवाड़। जिले में शनिवार को कोरोना के 13 नए मामले आए हैं। वहीं, 33 अन्य लोग ठीक भी हुए हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 1837 रिकार्ड किया गया है। 1583 लोग कोरोना को मात देकर घर लौट चुके हैं। मौजूदा समय में जिले में संक्रमितों की संख्या 181 है। 14 लोगों की मौत भी हो चुकी है।