किश्तवाड़। किश्तवाड़ में बुधवार को जहां कोरोना से छठी मौत हुई है वहीं 40 नए मामले सामने आए हैं। इनमें सभी केस स्थानीय हैं। उधर, 26 लोग ठीक होकर घर लौटे हैं। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 958 पहुंच गया है। 517 लोग कोरोना को मात देकर घर लौट चुके हैं। मौजूदा समय में 435 सक्रिय केस हैं। छह लोगों की मौत हुई है। बुधवार को एक कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत हो गई।