फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किश्तवाड़ में कोरोना से दूसरी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिला किश्तवाड़ में बुधवार को कोरोना संक्रमित एक 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या दो हो गई है। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह अधिक बीमार होने पर एक महिला को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। इसके बाद मृतक महिला का टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शाम को कोविड-19 की एसओपी के अनुसार देर शाम को छह लोगों ने उसे दफना दिया। सीएमओ डॉक्टर रविंद्र मन्हास ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृत महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एसओपी के तहत उसे दफना दिया गया है। वहीं, उसके संपर्क में रहे 15-20 लोगों को क्वारंटीन किया जा रहा है। इनके जल्द ही टेस्ट करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

सनद रहे कि एक सप्ताह पहले महिला के बीमार पति की भी मौत हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें