फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर निवासी श्रमिक और चालक ने दी कोरोना को मात

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर निवासी श्रमिक और चालक ने दी कोरोना को मात रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद दोनों को जम्मू से भेजा गया घर अमर उजाला ब्यूरो उधमपुर। जीएमसी जम्मू में उपचाराधीन उधमपुर के दो लोगों ने बुधवार को कोरोना को मात देने में कामयाबी हासिल की है। शाम को जम्मू से इसकी सूचना जिला स्वास्थ्य विभाग को दी गई और देर शाम को दोनों को उधमपुर पहुंचाया। अब इनको दो सप्ताह तक निगरानी पर रखा जाएगा। जानकारी अनुसार पांच मई को रामनगर के मजोड़ी इलाके में रहने वाला श्रमिक कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। यह बाहरी राज्य से उधमपुर पहुंचा था और इसको पहुंचते ही क्वारंटीन कर लिया गया था। कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद इसको जीएमसी जम्मू रेफर दिया गया था। वहीं छह मई को जम्मू में एक परिवार के साथ रह रहा पंचैरी तहसील का चालक कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इसको भी जम्मू में ही आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। करीब दो सप्ताह के बाद बुधवार को इन दोनों की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आई है। रिपोर्ट मिलने के बाद जम्मू के स्वास्थ्य विभाग ने जिला स्वास्थ्य विभाग के साथ सपंर्क कर जानकारी दी और दोनों को घर भेजने के लिए एंबुलेंस लेकर पहुचंने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें