स्वास्थ विभाग के कर्मी कोविड़ टेस्ट करते हुए
- फोटो : KATRA
कटड़ा। धर्मनगरी में वाहन चालक, होटल मालिकों व कर्मियों और दुकानदारों की कोरोना जांच का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने मुख्य फौव्वारा चौक, जम्मू मार्ग, बाण गंगा मार्ग, उधमपुर मार्ग और मुख्य बस अड्डा पर दुकानदारों और उनमें काम करने वाले अन्य कर्मचारियों की जांच की। बीएमओ गोपाल दत्त ने कहा कि धर्मनगरी को कोरोना मुक्त करने के लिए प्रशासन के निर्देशों पर विभाग ने जांच अभियान शुरू किया है। अभियान में व्यापारी वर्ग के कर्मचारियों की कोरोना जांच की जा रही है। संवाद
स्वास्थ विभाग के कर्मी कोविड़ टेस्ट करते हुए- फोटो : KATRA