मास्क नही पहनने वालों को चलान करते विभाग के कर्मी
- फोटो : KATRA
कटड़ा। धर्मनगरी में रविवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने कोविड प्रोटोकॉल का पालन न करने वालों पर कार्रवाई की। तहसीलदार अनिल चाढ़क के नेतृत्व में नगर पालिका, पुलिस और अन्य विभागों ने बाणगंगा मार्ग, मुख्य बस स्टेंड, आदि पर मास्क न पहनने वालों का जुर्माना किया। टीमों ने कार्यवाही के दौरान लोगों को जागरूक भी किया। कहा गया कि कोरोना महामारी को देखते हुए मास्क लगातार पहनें। तहसीलदार ने कहा कि कोरोना के मामलों में लगातार कमी आ रही है। मगर खतरा अभी टला नहीं है। बार-बार कहने के बावजूद लोग बिना मास्क बेखौफ घूम रहे हैं। लापरवाही कभी भी भारी पड़ सकती है। यह कार्रवाई आगे भी प्रशासन जारी रखेगा। संवाद