किश्तवाड़। जिले में शनिवार को कोरोना के 23 नए मामले सामने आए हैं, जिसमें सभी स्थानीय हैं। अब संक्रमितों की संख्या 218 हो गई हैं। अभी तक जिले में 3155 मामले निकले हैं, जिनमें से 2912 स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, महामारी से अब तक 25 लोगों की जान जा चुकी है।