रियासी। कोड़ी गांव में कांग्रेस ने कार्यक्रम करवाया। इसमें युवा कांग्रेस के राज्य सचिव करन दीप सिंह की उपस्थिति रहे। कार्यक्रम में कई पूर्व सरपंचों व पंचों के साथ युवाओं ने कांग्रेस का हाथ थामा। नए सदस्यों ने कहा कि वह कांग्रेस के जन केंद्रित दृष्टिकोण और जन कल्याण जमीनी स्तर के विकास और युवा सशक्तिकरण के प्रति इसकी दृढ़ प्रतिबद्धता से प्रभावित हैं। पूर्व पंचायत अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, पूर्व नायब सरपंच सूरम सिंह, विशाल शर्मा, सुशील ठाकुर, भरत भूषण शर्मा, भूरी सिंह, दत्ता राम, विश्व नाथ, प्रभु दयाल शर्मा, रवि कुमार, इंदिरा कुमार, नरेश शर्मा, संजय शर्मा, ओम प्रकाश, शिव दास, मुंशी राम, करण शर्मा और हेम राज के साथ ही कई स्थानीय निवासी कांग्रेस में शामिल हुए। प्रदेश सचिव ने पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों का स्वागत किया व क्षेत्र के लोगों साथ पेश आ रही समस्याओं को सुना। संवाद