फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी रंजिश में दो गुट भिड़े, एक युवक गंभीर

विज्ञापन
दो गुटटों के संघर्ष में घायल यूवक - फोटो : KATRA
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी से पांच किलोमीटर दूर अगार जित्तों में दो गुटों के संघर्ष में एक युवक घायल हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों गुटों के सदस्य कटड़ा में ही कार्य करते हैं। पुरानी रंजिश के चलते उनकी आपस में लड़ाई हुई, जिसमें एक युवक को तेजधार हथियार से बुरी तरह घायल कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, और घायल को कटड़ा के चिकित्सा केंद्र लाई। स्थानीय डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे अमृृतसर रैफर कर दिया। घायल की पहचान दीपक कुमार पुत्र बोध राज निवासी अगार जित्तों के रूप में हुई हैं। दूसरे गुट के सदस्य भी अगार जित्तों के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें