पूर्व मुख्य मंत्री को नमाज अदा कर श्रदांजलि देते हुए कार्यक्रता
- फोटो : KATRA
कटड़ा। धर्मनगरी में जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री शेख मोहम्मद अब्दुल्ला को उनके जन्मदिवस पर नेशनल कांफ्रेंस के नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। वरिष्ठ नेकां नेता शेख इनायतुल्लाह के साथ अन्य कार्यकर्ताओं ने नमाज अदा कर उनकी आत्मा की शांती की दुआ की। कहा कि शेख अब्दुल्ला ने जम्मू कश्मीर की एकता और अखंडता के साथ ही भाईचारे को मजबूत बनाया, और लोगों की सेवा के लिए जीवन भर सक्रिय रहे। वर्तमान की परिस्थितियों में शेख अब्दुल्ला के विचार बहुत ही प्रासंगिक हैं। इस मौके पर नूर मोहम्मद, अमजद खान, अरशद खान, राशिद खान, आदि मौजूद थे। संवाद