फोटो...किश्तवाड़ पुलिस ने सरकारी स्कूलों के बच्चों में कंम्पूयटर वितरित किए।
- फोटो : UDHAMPUR
किश्तवाड़। पुलिस ने सोमवार को सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत जिले के छह स्कूलों में कंप्यूटर वितरित किए। समारोह का आयोजन जिला पुलिस कार्यालय में किया गया। इसका उद्घाटन एसएसपी शफकत हुसैन बट्ट और अतिरिक्त एसपी राजिंदर सिंह की उपस्थिति में किया गया। मौके पर डीएसपी मुख्यालय आशीष गुप्ता भी उपस्थित रहे। एसएसपी ने छात्रों को निर्देश देते हुए देश के उज्ज्वल भविष्य और विकास के लिए गुणात्मक शिक्षा पर जोर दिया। उन्होंने छात्रों को कंप्यूटर के लाभों के बारे में अवगत कराया। छात्रों को नशीले पदार्थों और अन्य सामाजिक अपराधों से दूर रहने और अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी गई। संवाद