सुभाष स्टेडियम में शुरू हुई तलवारबाजी प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाडी
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। जिला फेंसिंग एसोसिएशन ने नगर के सुभाष स्टेडियम के इंडोर हॉल में दो दिवसीय 12वीं तलवारबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस अवसर पर जिला विकास आयुक्त इंदु कंवल चिब मुख्यातिथि रहीं। उन्होंने कहा कि खेलते समय खिलाड़ियों को खेल भावना रखनी चाहिए। जीत और हार खेल के दो पहलू हैं। इसलिए, खिलाड़ियों को खेल प्रदर्शन पर ध्यान देना चाहिए। इससे खिलाड़ियों में भाईचारे की भावना उत्पन्न होती है। एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि दो दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। वीरवार को इसके समापन पर प्रतियोगिता के नतीजे घोषित किए जाएंगे। संवाद
तलवारबाजी प्रतियोगिता में खिलाडियों से बात करती डीसी इंदू कंवल चिब- फोटो : UDHAMPUR