उधमपुर। जेयू के गूंज स्पोर्टस फेस्टिवल में रजत जीतने वाले भास्कर डिग्री काॅलेज के विद्यार्थी,
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। भास्कर डिग्री कालेज उधमपुर के विद्यार्थियों ने जम्मू विश्वविद्यालय में हुए गूंज स्पोर्ट्स फेस्टिवल में बास्केटबॉल मुुकाबले में रजत पदक हासिल कर काॅलेज का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 19 और 20 मार्च को आयोजित की गई। इसमें भास्कर डिग्री काॅलेज के चतुर्थ समेस्टर के अनुज राजा, द्वितीय सेमेस्टर के सौरव कुमार, अमन, निखिल, रंजीत मन्हास, सुमित कालिया और चौथे सेमेस्टर के अर्पूव शर्मा रजत पदक जीता। जम्मू विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक और साहित्यिक उत्कृष्टता, खेल और संस्थागत सर्वोत्तम प्रथाओं का जश्न मनाने के लिए इस दो दिवसीय बहु-शैली उत्सव गूंज 2025 का आयोजन किया गया था।