फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मां के भवन में दूसरे दिन छाए रहे बादल बैटरी कार सेवा सहित अन्य सेवाएं जारी

Thu, 28 Mar 2024 03:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार शाम 7 बजे तक 22000 श्रद्धालु पंजीकरण करवा भवन की तरफ कर चुके थे प्रस्थान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। धर्मनगरी में इस सप्ताह होली पर्व पर श्रद्धालुओं में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली। वीकेंड को छोड़कर हर दिन 15000 श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते हुए भवन पहुंच रहे हैं। इन दिनों थोड़ा मौसम सुहावना हुआ और तबदीली हुई है। मगर बुधवार को दूसरे दिन भी बादल छाए रहे, लेकिन हेलिकॉप्टर व रोपवे सहित बैटरी कार सेवाएं लगातार जारी हैं।
विज्ञापन

होली पर्व पर छुट्टियों को लेकर वैष्णो देवी भवन के साथ ही धर्मनगरी श्रद्धालुओं से गुलजार हो गया है। हर तरफ चहल-पहल देखने को मिल रही है। आने वाले दिनों में इस वर्ष अगले माह और ज्यादा भीड़ देखने को मिल सकती है। वहीं पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को 25,279 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाई थी। बुधवार को शाम 7 बजे तक 22000 श्रद्धालु पंजीकरण करवा कर भवन की तरफ प्रस्थान कर चुके थे। कक्ष बंद होने में 3 घ़ंटे बाकी थे। वहीं शनिवार व रविवार को वीकेंड के दिन श्रद्धालुओं का आंकड़ा और बढ़ सकता है। यात्रा के सभी प्रवेशद्वारों पर श्राइन बोर्ड प्रशासन के साथ ही पुलिस के जवान तैनात हैं। लगातार स्कैनर से आरएफआईडी यात्रा कार्ड की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें