फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज भी मौसम रहेगा खराब, बादल छाए रहेंगे व बूंदाबांदी की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है, जिस कारण लगातार ठंड में इजाफा होता जा रहा है। बुधवार का बारिश और हवाएं चलते से तापमान में गिरावट आई है, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। सुबह-शाम के समय बढ़ ठंड के चलते घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। उधर, मौसम विभाग वीरवार को भी जिले में बादल छाए रहने और बूंदाबांदी की संभावना जताई है।
विज्ञापन

सुबह से ही बादलों ने डेरा जमा लिया था और इसी कारण तापमान में भी गिरावट थी। दोपहर करीब दो बजे बारिश शुरू हो गई और फिर शाम चार बजे तक रुक-रुक कर जारी रही। इससे शहर के विभिन्न हिस्सों में जलभराव भी हुआ और शहरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि शाम करीब चार बजे बारिश बंद हो गई, लेकिन घन बादल रात तक छाए रहे। शाम के समय इतनी अधिक ठंड हो गई थी कि शहवासियों के लिए बिना जैकेट के घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। बारिश व तेज हवा चलने के कारण कई ग्रामीण इलाकों में बिजली सेवा प्रभावित हुई, लेकिन बिजली विभाग ने शाम छह बजे तक सभी इलाकों में बिजली सेवा को बहाल कर दिया था। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को भी मौसम के खराब रहने की संभावना है। बादल छाने के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें