उधमपुर। स्टेट बैंक आफ इंडिया के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सफाई अभियान चलाया गया। संस्थान में चल रहे ब्यूटी पार्लर के प्रशिक्षण बैच के प्रशिक्षुओं ने पवित्र नदी देविका के तट का दौरा किया और स्वच्छ भारत अभियान को बढ़ावा देने के लिए आसपास के मंदिरों और पार्कों में सफाई की। संवाद