फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कहीं गंदगी व बदबू के बीच खड़े होकर न कहना पड़े हैप्पी न्यू ईयर

विज्ञापन
उधमपुर: शहर के मीट मार्केट में बने डंपिंग स्टेशन लगा कचरा का ढेर तथा कारगिल हनुमान मंदिर के पास पड? - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। मांड पश्चिम में गंदगी फेंकने पर झझरकोटली के लोगों के विरोध के बाद शहर में सफाई व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। उससे भी बुरी खबर यह है कि इस समस्या का समाधान जल्द होता नहीं दिख रहा। क्योंकि, नगर परिषद ने मांड में वादे के अनुसार कचरा फेंकने के लिए अब तक गड्ढे नहीं बनाए हैं। अगर यही हालात रहे तो इस बार शहरवासियों को बदबू और गंदगी के साथ ही नए साल में प्रवेश करना होगा।
विज्ञापन

20 दिसंबर को जब नप के वाहन कचरा लेकर मांड पश्चिम की तरफ जा रहे थे तो झझरकोटली में लोगों ने वाहनों को रोका और प्रदर्शन करने लगे। नप सीईओ दिलीप अबरोल ने मौके पर पहुंच कर लोगों को शांत कर आश्वासन दिया कि अब नप गंदगी को सही स्थान पर फेंकेगी, और लोगों को कोई परेशानी नहीं होगी। गंदगी फेंकने के लिए स्थान का चयन किया और गड्ढे बनाकर गंदगी फेंकने का निर्णय लिया। लेकिन, सप्ताह गुजरने के बाद भी न तो गड्ढे बने और न ही शहर की गंदगी को बाहर ले जाया जा सका।
सप्ताह भर से शहर में ही गंदगी जमा की जा रही है, और मीट मार्केट के पास मौजूद डंपिंग स्टेशन में तो 70 टन से अधिक गंदगी जमा हो चुकी है। बिगड़ते हालात के बीच रविवार रात को नप के सफाई कर्मचारियों ने गंदगी से भरे वाहन सैरगाह रोड पर ही पलट दिए। इसको लेकर शहर के युवाओं ने नप कार्यालय के बाहर ही सीईओ का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। सात दिन से नियमित गंदगी न उठाए जाने के कारण बाड़ेयां, सलाथिया चौक, अस्पताल रोड, शिवनगर, पुराने राजमार्ग के किनारे, संबल रोड, आदि हिस्सों में गंदगी जमा है। शहरवासी नववर्ष को लेकर जश्न की तैयारियों में जुटे हैं। ऐसे में शहर में लगे गंदगी के ढेर जश्न का स्वाद फीका कर सकते हैं।
विज्ञापन

-----
छह महीने पहले सुई के लोगों ने किया था विरोध
शहर से हर रोज करीब 25 टन गंदगी निकलती है। इस गंदगी को मांड पश्चिम से पहले सुई में फेंका जाता था। लेकिन, छह महीने पहले सुई के लोगों के विरोध के कारण वहां गंदगी फेंकना बंद करना पड़ा। दो महीने तक नप को वैकल्पिक व्यवस्था कर गंदगी को शहर से बाहर अलग अलग स्थानों पर फेंकना पड़ा। अब वहीं हालात झझरकोटली के लोगों के विरोध के बाद भी बन रहे हैं।
-----
मांड पश्चिम में गंदगी जमा करने के लिए गड्ढे बनाने हैं, और स्थान तक पहुंचने के लिए मार्ग का निर्माण भी करना है। इस काम के लिए मशीनरी की व्यवस्था करने में समय लग रहा है। अब व्यवस्था हो गई है, और मंगलवार से काम शुरू कर दिया है। कुछ दिनों में काम पूरा कर गंदगी फेंकना शुरू कर दिया जाएगा।
- दिलीप अबरोल, नगर परिषद सीईओ, उधमपुर

उधमपुर: शहर के मीट मार्केट में बने डंपिंग स्टेशन लगा कचरा का ढेर तथा कारगिल हनुमान मंदिर के पास पड?- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें