फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीट मार्केट में बना कचरे का पहाड़

विज्ञापन
उधमपुर: मीट मार्केट मैं लगे गंदगी के बड़े-बड़े ढेर. - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। लगातार दूसरे दिन शहर से गंदगी न उठने पर रविवार को पूरे शहर में गंदगी के ढेर नजर आए। मीट मार्केट में बनाए डंपिंग स्टेशन में गंदगी का पहाड़ बन गया है। इससे लोग दिन भर परेशान रहे। दुकानदारों ने नगर परिषद से अपील की है कि यह गंदगी यहां से उठाई जाए।
विज्ञापन

एक महीने से भी अधिक समय से शहर में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। सुई में विरोध के बाद करीब सप्ताह पहले नप ने गंदगी को मांड (प.) में फेंकना शुरू किया था। लेकिन, वहां के लोगों के विरोध के बाद फिर से नप गंदगी नहीं फेंक पा रही है। शनिवार के बाद रविवार को दूसरे दिन भी नप के सफाई कर्मचारी गंदगी शहर से बाहर नहीं फेंक सके। मौजूदा समय में शहर के विभिन्न हिस्सों में 50 टन के करीब गंदगी जमा हो चुकी है। पुराना राजमार्ग व धार रोड के किनारे पर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। सबसे बुरा हाल मीट मार्केट के पास बनाए डंपिंग स्टेशन का है।
नप के सफाई कर्मचारियों ने बाजार के कुछ हिस्सों से गंदगी लाकर डंपिंग स्टेशन में जमा कर रखी है। रविवार को इस स्थान पर गंदगी का बड़ा सा ढेर लगा नजर आ रहा था। गंदगी के कारण लोगों के लिए मीट मार्केट से सामान खरीदना मुश्किल हो गया। कुछ लोग बिना खरीदारी किए लौट गए। इससे दुकानदार बहुत परेशान हुए। गंदगी के ढेर से निकलने वाली बदबू गोल मार्केट तक पहुंच रही है। दुकानदारों का कहना था कि प्रशासन को इस परेशानी का स्थायी समाधान निकालने के लिए तेजी से प्रयास करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें