उधमपुर। नगर परिषद के सहयोग से देविका आर्मी के सदस्यों की तरफ से देविका घाट पर स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई की गई। सदस्यों ने देविका परिसर और नदी के भीतर भी सफाई की। समाजसेवक सोमराज अत्री व अन्य ने बताया कि देविका आर्मी के बैनर तले काफी संख्या में समाज सेवक हर रविवार को देविका नदी और इसके घाट पर सफाई अभियान चलाते हैं। इसका मकसद लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। लोग जाने अनजाने में आस्था का केंद्र पवित्र देविका नदी में भी गंदगी डाल कर इसको प्रदूषित कर देते हैं। संवाद