उधमपुर। वार्ड नंबर पांच की पार्षद सुलक्षणा मगोत्रा ने रविवार को गली का उद्घाटन किया। गली की हालत सुधरने से लोगों ने भी राहत की सांस ली है। पार्षद ने बताया कि इस गली हालत बहुत ही ज्यादा खराब थी और इसके कारण लोगों को बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस गली के लिए आईडीएमटी प्लान के तहत डेढ़ लाख रुपये मंजूर करवाए गए और इसी राशि से गली की हालत सुधारी गई है। संवाद