फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चिनैनी में 300 कनाल भूमि पर बनेगा नगर वन

Sun, 23 Feb 2025 01:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। चिनैनी-पटनीटॉप मार्ग पर कंपार्टमेंट नंबर 89 में लगभग 300 कनाल भूमि पर नगर वन बनाया जाएगा। इसके लिए स्थान का चयन हो चुका है और टेंडर प्रक्रिया जारी है। वन विभाग के अनुसार 56.40 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस नगर वन में नौ प्रमुख सुविधाएं शामिल होंगी। इनमें व्याख्या केंद्र, चिल्ड्रन पार्क, पार्किंग, व्यू प्वाइंट, सैरगाह और जल स्रोत शामिल हैं। इसके अलावा, यहां 3,000 से अधिक विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे। प्रारंभिक चरण में 20-25 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था होगी। यह परियोजना जिला उधमपुर के अलावा चिनैनी क्षेत्र को भी पर्यावरणीय लाभ प्रदान करेगी। वन अधिकारी रजनीश शर्मा ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी होने के बाद निर्माण कार्य आरंभ होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें