फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किश्तवाड़ में नगर परिषद ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। किश्तवाड़ शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए जिला प्रशासन और नगर परिषद सख्त हो गई है। शुक्रवार के बाद शनिवार को भी अभियान चला कर अतिक्रमण को हटाया गया। इसके अलावा लाउडस्पीकर के माध्यम से दुकानदारों को बाहर सामान नहीं रखने और अवैध रेहड़ी-फडियां हटाने की अपील की गई। शनिवार को नगर परिषद के उपाध्यक्ष संजीत कुमार कोतवाल, ईओ तारिक बलवान और थाना प्रभारी आबिद हुसैन के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इस दौरान दुकानों के बाहर लगाया गया सामान हटाया गया। वहीं, दुकानदारों को अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी है। पीडीपी के जिला प्रधान नासिर हुसैन शेख ने इस कार्रवाई की निंदा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें