फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सफर 25 मिनट का, पहुंचने में लग गए 10 दिन

Thu, 11 Sep 2025 02:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। जम्मू-श्रीनगर हाईवे कई दिनों बाद खुलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। हाईवे पर चिनैनी से उधमपुर का सफर तय करने में 25 मिनट का वक्त लगता है लेकिन हाईवे बंद होने के कारण लोगों को जिला मुख्यालय तक पहुंचाने के लिए 10 दिन का समय लग गया। स्थानीय निवासी अमित कुमार राजेश कुमार और यशपाल ने कहा कि चिनैनी से उधमपुर के लिए हाईवे के जरिए उन्हें 25 मिनट का समय लगता था लेकिन तेज बारिश के कारण जम्मू -श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से जिला मुख्यालय तक पहुंचाने के लिए 25 मिनट के सफर को तय करने के लिए 10 दोनों का वक्त लग गया। बुधवार को हाईवे खुलने के बाद लोगों ने जिला मुख्यालय में पहुंचकर जरूरी कार्यों को निपटाया। लोगों ने सरकार से समस्या का समाधान करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें