फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में चिडैई ने उधमपुर को 30-9 से रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल की ओर से सुभाष स्टेडियम के इंडोर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में प्रीमियर लीग प्रतियोगिता जारी है। सोमवार को कबड्डी के मुकाबले खेले गए। इसमें पहला मुकाबला उधमपुर कबड्डी क्लब और चिडैई कबड्डी क्लब के बीच हुआ। इसमें चिडैई क्लब की टीम ने 30-9 के अंतर से जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला चिनैनी कबड्डी क्लब और स्टार कबड्डी क्लब के बीच हुआ, जिसमें स्टार कबड्डी क्लब ने 44-12 के स्कोर से जीत हासिल की। तीसरा व अंतिम मुकाबला टिकरी कबड्डी क्लब और रायल कबड्डी क्लब के बीच हुआ। इसमें 20 अंक से रायल कबड्डी क्लब की टीम विजयी रही। इस मौके पर एसीडी मुश्ताक अहमद चौधरी मुख्यातिथि रहे। उन्होंने खिलाडियों की हौसला अफजाई करते हुए आयोजकों की सराहना की। इस मौके पर कबड्डी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष शेख तनवीर अहमद, जिला सचिव अशोक कुमार, जूडो कोच जुगल किशोर, हॉकी कोच देवेंद्र सिंह, योगा कोच अनिल गुप्ता, वालीबाल कोच संजय शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें