फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाय खाय के साथ शुरू हुआ महापर्व छठ

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी उधमपुर में छठ पर्व शुरू हो गया है। शुक्रवार को नहाय खाय के साथ इसकी शुरूआत हुई। सूर्योदय से पहले लोगों ने नदियों व बावलियों पर पहुंच कर स्नान किया और एक समय का खाना खाया।
विज्ञापन

हर वर्ष छठ पर्व बिल्लनबावली इलाके में मनाया जाता है। बिहार व अन्य प्रदेशों के लोग बावलियों पर पहुंच कर पूजन करते हैं, और परिवार की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना करते हैं। शुक्रवार को नहाय खाय के साथ इसकी शुरूआत हो गई। लोगों ने देविका नदी व बावलियों पर पहुंच कर पहले स्नान किया। इसके बाद दिन में एक समय का ही खाना खाया।
दूसरे दिन शनिवार को व्रती निराहार रहेंगे। शाम के समय खीर और रोटी का वितरण किया जाएगा। रविवार को तीसरा दिन सबसे प्रमुख रहेगा। शाम को सभी बिल्लनबावली में एकजुट होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इस दिन समूह में पूजन किया जाएगा। पूजन को देखने के लिए शहरवासी भी पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें