उधमपुर। रामनगर में पिंगला माता की छडी यात्रा में उमड़े श्रद्धालू,
- फोटो : UDHAMPUR
रामनगर। अखंड ज्योति कमेटी ने वार्षिक अखंड ज्योति छड़ी यात्रा रविवार को माता पिंगला के लिए रवाना की। यात्रा सुबह 7 बजे ढोल के साथ मुख्य बाजार से होते हुए भगवान नृसिंह मंदिर, वैष्णो देवी मंदिर और शीतला माता मंदिर में पूजा करने के उपरांत मां के दरबार के लिए निकली। माता के भवन में सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं ने मां पिंगला देवी के दर्शन किए। 8 बजे के बाद कतारों में खड़े लोगों को घंटों मां के दर्शन के लिए इंतजार करना पड़ा। वहीं, प्रशासन व पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। भवन परिसर में सेवादल रामनगर द्वारा लंगर की व्यवस्था की गई। संवाद
उधमपुर। रामनगर में पिंगला माता की छडी यात्रा में उमड़े श्रद्धालू,- फोटो : UDHAMPUR