फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छड़ी यात्रा में भक्तिमय रहा शहर का माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। दूसरी नवरात्रि पर शिवसेना ने शहर के आदर्श कॉलोनी मोहल्ले से भव्य छड़ी यात्रा निकाली। इसमें शहर व ग्रामीण इलाकों से सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान शहर का वातावरण भक्तिमय बना रहा और लोग गाते नाचते चलते रहे।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे जिला प्रधान संजीव कुमार के नेतृत्व में आदर्श कॉलोनी से ढोल के साथ छड़ी यात्रा निकाली गई। छड़ी यात्रा में युवा वर्ग बाइक लेकर आगे चल रहे थे। इनके पीछे देवी देवताओं के रूप में बच्चे व किशोर वाहनों पर सवार होकर चल रहे थे। साथ ही श्रद्धालु माता के भजन गाते चल रहे थे। छड़ी यात्रा आदर्श कॉलोनी से निकल धार रोड, सलाथिया चौक, कोर्ट रोड, मुखर्जी बाजार, इंदिरा चौक, लाल चौक, गोल मार्केट से होकर वापस आदर्श कॉलोनी पहुंच कर संपन्न हुई।
छड़ी यात्रा में चलने वाले श्रद्धालुओं के लिए शहर के विभिन्न हिस्सों में खाने के स्टॉल लगाए गए थे। जब तक छड़ी यात्रा शहर की सड़कों पर चलती रही, शहर का वातावरण भक्तिमय बना रहा। शाम के समय छड़ी यात्रा कटड़ा के लिए रवाना हो गई। जिला प्रधान ने बताया कि शिवसेना ने 40वीं छड़ी यात्रा का आयोजन किया है। पहले यह छड़ी यात्रा 25 सितंबर को निकाली जानी थी। लेकिन, मौसम में खराबी के कारण इसका आयोजन नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें