चिनैनी। हायर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में लीजेंड लीग का फाइनल मुकाबला वीरवार को भी बारिश की भेंट चढ़ गया। मैच शाम करीब 4 बजे होना था लेकिन थोड़ी देर पहले ही तेज बारिश शुरू हो गई जिस कारण मैदान भीग गया। शाम करीब 5 बजे के बाद बारिश रुक गई मगर मैदान में नमी ज्यादा होने की वजह से फाइनल मुकाबला नहीं हो पाया। आयोजक सनी ने बताया कि वीरवार को फाइनल मुकाबले की तैयारी कर ली गई थी। मैच थोड़ी ही देर बाद शुरू होने वाला था लेकिन तेज बारिश ने रुकावट डाल दी। फाइनल मुकाबला अब रविवार दोपहर बाद होगा।