चिनैनी। तेज बारिश के बाद बिजली की समस्या अभी भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है । चिनैनी सबडिवीजन मुख्यालय में कई जगह पर बिजली तो लगाई गई है लेकिन अभी भी ज्यादातर क्षेत्रों में बिजली न होने के कारण बिजली पर निर्भर दुकानदारों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं, तो वही ग्रहणियों को भी घर के कार्य में दिक्कतें पेश आ रहे हैं । बिजली पर निर्भर दुकानदार अशोक कुमार, प्रदीप कुमार, श्यामलाल ने कहा कि बिजली पिछले कई दिनों से ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं आ पाई है ऐसे में बिजली पर निर्भर दुकानदार जिसमें फोटो स्टेट, कंप्यूटर का कार्य करने वाले, स्वीट शॉप, कोहलु, जनरल स्टोर व अन्य दुकानदार जिनका कार्य बिजली पर निर्भर है पिछले एक सप्ताह से उनका कार्य ठप पड़ा हुआ है । उन्होंने कहा कि ग्राहक भी दुकानों पर पहुंचकर बिजली संबंधित कार्य के लिए आते हैं लेकिन बिजली न होने के कारण निराश वापस लौट जाते हैं । लोगों ने कहा कि दुकानदारों के अलावा ग्रहणियों को भी बिजली समस्या से परेशान होना पड़ रहा है क्योंकि बिजली संबंधित कार्य भी घरों में नहीं हो पा रहे हैं जिससे लोगों की समस्या बढ़ती जा रही हैं । लोगों ने प्रशासन से इस समस्या को हल करने की मांग उठाई है । संवाद