फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पशु तस्करी के आरोपी पर लगाया पीएसए, जेल भेजा

विज्ञापन
चिनैनी। चिनैनी में पीएसए के तहत हिरासत में लिया गया गोवंश तस्करी का आरोपी। पुलिस
विज्ञापन
उधमपुर/चिनैनी। थाना चिनैनी की पुलिस ने मंगलवार को पशु तस्करी के एक आरोपी के खिलाफ सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत मामला दर्ज किया है। जिले में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए आरोपी मोहम्मद सलीम उर्प बच्चू निवासी बैश्टी तहसील चिनैनी को हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लेने का आदेश जिला मजिस्ट्रेट उधमपुर ने जारी किया था। आरोपी के खिलाफ जिले में पशु तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। उसने अपनी अवैध गतिविधियां जारी रखी हुई थीं। मामला दर्ज करने के बाद उसे जेल में बंद कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें