चिनैनी। उपमंडल में आती फ्लावर वैली नत्थाटॉप में रविवार को आप शंभू मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर में सुबह श्रीमद्भागवत गीता का पाठ किया गया।इसके बाद मंदिर में हवन-यज्ञ हुआ। दोपहर को पूर्ण आहुति के बाद मंदिर में भंडारा लगाया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर भगवान शिव के चरणों में शीश नवाया। पटनीटॉप, पचोत, कुद, चिनैनी, मादा तथा अन्य जगहों से आए श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। संवाद