संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। हर वर्ष बुद्ध पूर्णिमा के दिन छपड़ी के काली माता मंदिर में 12 मई को लगने वाला मेला इस बार नहीं होगा। मंदिर कमेटी के प्रधान कृष्ण लाल ने बताया कि रविवार को कमेटी के सदस्यों ने बैठक में यह निर्णय लिया है। छपड़ी मेले में इस बार सरकारी स्टाल और अस्थायी दुकानें नहीं लगाई जाएंगी। मंदिर में सिर्फ पूजा-अर्चना होगी। श्रद्धालुओं की आवाजाही दिन भर रहेगी। मंदिर में हवन-यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। दोपहर को कंजक पूजन के बाद प्रसाद वितरित किया जाएगा। मंदिर में पहुंचकर श्रद्धालु मां काली के दर्शन करेंगे और वहां पर प्रसाद ग्रहण कर सकते हैं। वहीं, मेला ग्राउंड पर कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं होगा।