कटड़ा। विधायक बलदेव राज शर्मा ने चंबा से श्मशानघाट तक लंबित सड़क परियोजना का विधिवत शुभारंभ किया। करीब 2.37 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृत हुई परियोजना का काम शुरू होने से लोगों की मांग पूरी हो गई है। लोगों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हो रहे हैं। विधायक ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास और जनता का कल्याण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सड़क निर्माण कार्य को छह माह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।