कटड़ा। धर्मनगरी में तहसील प्रशासन और पुलिस विभाग ने ट्रैफिक नियमों और कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों के चालान किए। वाहन के दस्तावेज न होने और मास्क न पहनने वालों के 80 चालान किए गए और 7000 रुपये जुर्माना किया गया। नायब तहसीलदार कमल किशोर और थाना प्रभारी सुनील शर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने कस्बे के बाणगंगा मार्ग, मुख्य बाजार, बस स्टैंड के फव्वारा चौक आदि स्थानों पर वाहन चालकों को जागरूक भी किया और चेतावनी दी कि कोरोना महामारी को लेकर दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करें नही तो सख्त कार्रवाई होगी।