मुख्य बाजार में लोगों को ठंडा मीठा पानी पिलाते दुकानदार।
रामनगर। कस्बे के मुख्य बाजार पर दुकानदारों ने भीषण गर्मी वह चिलचिलाती धूप के चलते छबील लगकर राहगीरों को ठंडा मीठा पानी पिलाया। कस्बे में पिछले कुछ दिनों से प्रचंड गर्मी होने पर दुकानदार समाजसेवक सोनू मोदी,नीरज मोदी ने बुधवार दुकान के बाहर हर आने जाने वाले राहगीरों और वाहनों को रोककर ठंड मीठे जल प्रसाद वितरण किया। राहगीरों ने मीठा पानी पीकर राहत की सांस ली। संवाद