फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भद्रवाह-पठानकोट और भद्रवाह-चंबा सड़कों को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किए जाने पर भाजपा ने भद्रवाह में मनाया जश्न

विज्ञापन
भद्रवाह में दो मार्गों को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किए जाने पर जश्न मनाते भाजपा नेता व कार्यकर्? - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
भद्रवाह। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की ओर से भद्रवाह-पठानकोट और भद्रवाह-चंबा सड़कों को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इस मौके पर भद्रवाह में पार्टी की कार्यकारी समिति के सदस्य अधिवक्ता मनजीत राजदान की उपस्थिति में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि ये दोनों सड़कें जम्मू-कश्मीर को हिमाचल प्रदेश और पंजाब से जोड़ती हैं। इनके राष्ट्रीय राजमार्ग बनने से क्षेत्र का समग्र विकास होगा। उल्लेखनीय है कि 160 किमी की भद्रवाह-बसोहली-पठानकोट सड़क अब तक पूरी नहीं हुई है। इसकी आधारशिला पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1974 में रखी थी। जबकि, भद्रवाह-चंबा रोड का निर्माण 1977 में शुरू हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें