चिनैनी। लॉक डाउन के बाद गलियों में रहने वाले जानवर भी जहां भूख से परेशान होते हैं तो वही इनके ध्यान रखने के लिए भी कई लोग आगे आते हैं ! कस्बे में कई बार ऐसा देखा गया है कि भूखे तथा रोटी के इंतजार में जानवर इधर-उधर भटकते हैं और जब उन्हें रोटी देने के लिए कुछ लोग आगे आते हैं तो जानवर भी रोटी देने वाले के पास पहुंचकर अपना खाना लेकर चले जाते हैं ! दिल्ली निवासी जो कि केंद्रीय विद्यालय में शिक्षक है वह भी जानवरों का खूब ख्याल रखती हैं जबकि स्थानीय निवासी सनी को भी जानवरों से खूब लगाव है ! इनकी मानें तो इनका कहना है कि भूख सभी को लगती है और जिस तरह से लोग भूख के बिना नहीं रह सकते उसी तरह जानवर भी भूखे नहीं रह सकते ऐसे में लॉक डाउन के चलते जहां दुकानें भी बंद है और लोगों की आवाजाही भी नहीं हो रही ऐसे में इन जानवरों का भी ध्यान रखा जाना जरूरी है ! जो गली के जानवर हैं वह भी भूखे प्यासे हैं तथा इन्हें खाना देने से काफी सुकून मिलता है क्योंकि यह भूखे होते हैं और जब यह जानवर उन्हें आता देखते हैं तो काफ़ी आशा भरी नजरों से उनके पास आते हैं और उनकी लिए लाए खाने को वह काफी चाव से खाते हैं ! बता दें कि गली कि गाय, कुत्ते तथा अन्य जानवर भी लॉक डाउन के चलते भूख के लिए इधर-उधर भटकते नजर आते हैं !
खाना खाता जानवर
- फोटो : AMAR UJALA
खाना खाता जानवर