फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मवेशी तस्करी के प्रयास नाकाम, छह पशु बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिला पुलिस ने मवेशी तस्करी के विरुद्ध अभियान तेज करते हुए मजालता और घोरडी में दो प्रयासों को विफल कर दिया है। कार्रवाई के दौरान छह मवेशियों को मुक्त कराया गया और तस्करी में प्रयुक्त वाहन को जब्त कर लिया गया। मजालता के बट्टल नाके पर पुलिस ने टाटा पिकअप से चार मवेशियों को छुड़ाया, जिन्हें कश्मीर ले जाया जा रहा था। इसी तरह पुलिस चौकी घोरडी ने सरसू में घेराबंदी कर कश्मीर की ओर ले जाए जा रहे दो मवेशियों को बचाया। इस संबंधी रामनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें